logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीलीभीत तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर नाले मैं गिरी



यूपी के पीलीभीत में टनकपुर हाईवे पर बेकाबू फार्च्यूनर अनियंत्रित होकर नेहरू पार्क की दीवार को तोड़ते हुए नाले में जा गिरी। हादसे में गाड़ी में सवार युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लग रहा। हादसा टनकपुर हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू पार्क के समीप रविवार रात आठ बजे हुआ। गौहनिया चौराहे की ओर से आ रही गाड़ी अनियंत्रित होकर नेहरू पार्क की दीवार से जा टकराई। इसके बाद गाड़ी सड़क पार करके नाले में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल युवक को गाड़ी में से बाहर निकाला। उसकी उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस के मुताबिक गाड़ी चालक की पहचान थाना न्यूरिया क्षेत्र के कस्बा निवासी आजम पुत्र अब्दुल हमीद के रूप में हुई है। घायल युवक पीलीभीत की ओर से न्यूरिया की तरफ जा रहा था। हादसे का कारण अधिक स्पीड और चालक के नशे में होना बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने बताया कि गाड़ी को क्रेन की मदद से बाहर निकलवाया गया है। हादसे के बाद टनकपुर हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात को सुचारू कराया।

46
2140 views

Comment