logo

दिल्ली में भाजपा सरकार ने इस साल कुछ वादे पूरे किए, कई अब भी शेष

नयी दिल्ली: 28 दिसंबर (भाषा) दिल्ली की सत्ता में 27 वर्ष बाद लौटी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2025 के अंत तक अपने कुछ चुनावी वादे पूर किए लेकिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को अपने शेष वादों को पूरा करने के लिए आगामी वर्ष में काफी काम करना होगा।

इस वर्ष आम आदमी पार्टी (आप) के एक दशक लंबे शासन का अंत होने के बाद भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में ‘आयुष्मान भारत’ स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने की दिशा में तेजी से कदम उठाए।

0
392 views