logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*ठंड में अलाव बना सहारा,घरों में दुबके लोग*


मौसम के तीखे तेवर से लोगों की मुसीबत लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को तापमान में काफी गिरावट के कारण लोग ठंड से परेशान दिखे। दिन भर सूर्यदेव के दर्शन न होने से ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए। राहत पाने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शनिवार को ठंड का आलम यह रहा कि लोग देर सुबह तक रजाई में दुबके रहने को विवश रहे। घर से बाहर निकलने में लोग हिचक रहे हैं। कई लोग जरूरी काम को भी टाल रहे हैं। घर से लेकर कार्यालय के कामकाज पर ठंड का असर नजर आया। बाइक की सवारी हो या फिर सवारी वाहन से सफर करना हो, सर्द हवा परेशान करती रही। ट्रेनों और बसों में सफर करना भी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना है। लगातार सर्द हवा चलने से परेशानी बढ़ी है। मौसम में फिलहाल सुधार होने की उम्मीद नहीं दिख रही है। ठंड से राहत के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। फिर भी ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल रही। घरों में जहां लोग अलाव जला रहे हैं। वहीं बिजली से चलने वाले रूम हीटर का सहारा ले रहे हैं।

29
36 views

Comment