logo

विजयपुर की स्वास्थ्य सेवाएं अस्वस्थ, स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर

श्योपुर


जिले की तहसील विजयपुर में विगत दो दिन से कार्य कर रहे संविधा स्वास्थ कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं । वहीं उनके साथ कोविड 19 कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हुए हैं।
जिससे विजयपुर में स्वास्थ सेवाएं चरमरा गयी है। जिससे विजयपुर में वैक्सीनेशन व सैंपलिंग का कार्य पूर्ण रूप से बन्द हो गया है।

वहीं संविधा स्वास्थ कर्मचारीयो एवं कोविड 19 में कार्यरत कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें स्थाई स्वास्थ कर्मचारी घोषित किया जाए। 
इस हड़ताल से  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की समस्त सेवाएं 
लैब, फार्मेसी, ओपीडी, कोविड वैक्सीनेशन, सैंपलिंग सभी प्रभावित हुई इस हड़ताल में एमटीएस साहिद कुर्रेशी, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा, कोविड प्रभारी अमित,आरबीएसके डॉ खरे, लैब टैक्नीशियन लेखराज कौशल, दीवान सिंह राजौरिया फार्मेसी आदि उपस्थित रहे

*इनका कहना है कि*
शासन ने कोविड वालों की नियुक्ति इसलिए दी थी ताकि ये लोग इस महामारी में कार्य कर सकें। अब बीच में एन एच एम वालों ने हड़ताल किया। और एन एच एम वालों को देखकर ये लोग भी हड़ताल पर बैठ गए। मैंने पता किया है कि कराहल ,बड़ौदा,वीरपुर वाले कोविड कर्मचारियों ने हड़ताल नहीं की है। मात्र हमारे ब्लोक पर लीड कर रहे डां. अमित श्रीवास्तव ने अपने साथियों के साथ हड़ताल की है।

इस बात को हम सीएमएचओ को बताएंगे प्रशासन को बताएंगे अब इनकी वजह से न तो वैक्सीनेशन हो पायेगा ना सैंपलिंग जो होगा वो उन्हें सूचित करुंगा। अग्रिम कार्रवाई के लिए शासन प्रशासन जिम्मेदार है।  जो वो करना उचित समझें वे करें।
*बीएमओ ओपी वर्मा विजयपुर

13
19937 views