logo

27.12.2025 अलौली खगड़िया बिहार *10वें गुरु गोविंद सिंह का 359 वां जयंती शहीदी प्रकाश वर्ष कौमी एकता दिवस के रूप में मनाया* धर्मनिरपेक्ष देश में सभी

अलौली खगड़िया बिहार
10वें गुरु गोविंद सिंह का 359 वां जयंती शहीदी प्रकाश वर्ष कौमी एकता दिवस के रूप में मनाया

धर्मनिरपेक्ष देश में सभी धर्म संप्रदाय को त्यौहार मनाने का पूर्ण अधिकार, क्रिसमस दिवस पर तोड़फोड़ घोर निंदनीय - किरण देव यादव

*हिंदू मुस्लिम सिख इसाई, बौद्ध पारसी जैन बहाई, आपस में सब भाई-भाई*

खगड़िया। फरकिया मिशन, देश बचाओ अभियान, मिशन सुरक्षा परिषद के तत्वाधान में 10वें गुरु गोविंद सिंह का 359 वीं जयंती के रूप में श्री युवक प्रखंड पुस्तकालय परिसर में शहीदी प्रकाश दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम में इनके तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा कोटि-कोटि नमन याद किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह सच्चे अर्थों में वीर बहादुर, अदम्य साहसी, आत्मविश्वास, त्याग, बलिदान के प्रति मूर्ति थे। उनका जन्म 22 दिसंबर 1666 ई को बिहार के पटना सिटी में हुआ था तथा निधन 7 अक्टूबर 1708 ई को नांदेड़ में हुआ था। उनका माता गुजरी एवं पिता तेग बहादुर सिंह थे। वे खालसा वंश के संस्थापक थे। उन्होंने मुगल बादशाह अकबर के वजीर खान ने गुरु गोविंद सिंह द्वारा बहादुर शाह जफर को समर्थन करने पर धोखे से गुरु गोविंद सिंह को छूरा से घायल कर दिया, पूरा परिवार, चार बेटे, पत्नी, खुद तक शहीद हो गए। उन्होंने एकता अखंडता संप्रभुता, सम्मान स्वाभिमान, धर्म एवं न्याय की रक्षा के लिए अपने को बलिदान कर दिया।
गुरु गोविंद सिंह का कहना था कि सवा लाख से एक को लड़ाना, कई चिड़ियों से एक बाज को लड़ाना, कई कायरों को शेर बनाना, तभी सच्चा गोविंद सिंह कहलाना, लोकोक्ति काफी लोकप्रिय रहा है।
मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता किरण देव यादव ने हिंदू मुस्लिम सिख इसाई, आपस में सब भाई भाई,, बौद्ध पारसी जैन बहाई। हम सब हैं एक, नहीं बनना है अनेक,,,।
देश बचाओ अभियान के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि संविधान लोकतंत्र सम्मान न्याय इंसानियत का धर्म, कर्तव्य अधिकार बढचाने हेतु संघर्ष तेज करने की जरूरत है। उन्होंने कई राज्यों में असामाजिक तत्वों द्वारा क्रिसमस दिवस पर तथाकथित पार्टी एवं संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा सांता क्लाज सहित कार्यक्रम स्थल पर तोड़ फोड़ करने की घटना की घोर निंदा किया, कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां एक ओर चर्च में जाकर प्रभु यीशु के समक्ष पूजा करते हैं वहीं देश के ऐसे तथाकथित बजरंग दल एवं भाजपा के कार्यकर्ता द्वारा तोड़फोड़ करना दुर्भाग्यपूर्ण है। दोयम दर्जे की दोगली राजनीति बंद होनी चाहिए।
कार्यक्रम में फरकिया मिशन के सचिव लालमणि सदा, कुंदन पंडित, मानवाधिकार संगठन के ब्रजनंदन महतों, दानवीर यादव, हक्कर यादव, विष्णु देव यादव, संजय साह, घूरन राम आदि ने भाग लिया।

6
702 views