logo

मुख्यमंत्री योगी ने ‘पुलिस मंथन–2025’ में किया ‘यक्ष ऐप’ का लोकार्पण, अपराध नियंत्रण को मिलेगी हाई-टेक धार

मुख्यमंत्री योगी ने ‘पुलिस मंथन–2025’ में किया ‘यक्ष ऐप’ का लोकार्पण, अपराध नियंत्रण को मिलेगी हाई-टेक धार
खबर विस्तार:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ‘पुलिस मंथन’ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन–2025 के दौरान ‘यक्ष ऐप’ का लोकार्पण किया। यह ऐप उत्तर प्रदेश पुलिस को तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त बनाएगा।
‘यक्ष ऐप’ में जघन्य अपराधियों का थानावार डेटाबेस, बीट सत्यापन की जवाबदेही, एआई आधारित संदिग्ध पहचान, वॉयस सर्च, गैंग लिंक एनालिसिस और लोकेशन शिफ्ट अलर्ट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।
इस ऐप के माध्यम से अपराधियों की पहचान, निगरानी और कार्रवाई को और अधिक तेज़, सटीक व प्रभावी बनाया जा सकेगा।

18
2458 views