logo

सांगोद में सुबह 9 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक बिजली सप्लाई रहेगी बंद ,

आइमा
राजकुमार कुशवाहा
27 दिसम्बर, शुक्रवार


सांगोद-जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कार्यालय सहायक अभियंता (पवस), जयपुर डिस्कॉम, सांगोद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसके अनुसार, 28 दिसंबर 2025 को 132 KV GSS सांगोद पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाना प्रस्तावित है।

इस कार्य के कारण 33 KV सांगोद फीडर, 33 KV घानाहेड़ा फीडर, 33 KV हिंगी फीडर, 11 KV सांगोद नं. 4 फीडर, 11 KV PHED फीडर की विद्युत सप्लाई प्रातः 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बंद रहेगी।

इस दौरान सम्पूर्ण सांगोद नगरपालिका क्षेत्र, घानाहेड़ा एवं हिंगी GSS से जुड़े सभी गांव की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी 132 KV GSS सांगोद के सहायक अभियंता द्वारा दी गई है।

14
1036 views