
ब्रज प्रांत मथुरा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी का भव्य स्वागत
ब्रज प्रांत मथुरा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी का भव्य स्वागत
ब्रज प्रांत की पावन भूमि मथुरा में आज भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के माननीय प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री पंकज चौधरी जी के प्रथम आगमन पर कोर्ट वन बॉर्डर पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस स्वागत कार्यक्रम का सफल आयोजन माननीय ब्रज प्रांत जिला सोशल मीडिया प्रमुख श्री अरुण सिंह चौहान जी के कुशल नेतृत्व में उनकी पूरी टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम पूरी तरह अनुशासित एवं गरिमामय रहा, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
अपने संबोधन में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता संगठन के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने विशेष रूप से दलित, शोषित एवं वंचित समाज के उत्थान पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने में विश्वास रखती है और किसी भी प्रकार के भेदभाव को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस सफल एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम में ब्रज प्रांत में मेरा भी प्रवास रहा, जो कि न्याय एवं अधिकार समिति के ब्लॉक मीडिया प्रमुख श्री प्रकाश मंडल जी के सौजन्य से संभव हुआ।
ए.प्रभाकर दिल्ली न्यूज़