logo

देश समाज और परिवार का विकास नारी शक्ति के बिना अधूरा _निवेदिता जोशी त्रि में स नारी शक्ति कार्यक्रम में दिखा उत्साह

*त्रि में स नारी शक्ति का टेलेंट* *कार्यक्रम उत्साह के साथ* *सम्पन*
श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज खड़क क्षेत्र जवास महिला कार्यकारिणी द्वारा
*खेरवाड़ा समाज भवन* में दिनांक 26–12–25( शुक्रवार ) को खेरवाड़ा नगर इकाई
Trimes GMGT
महिला एंड चाइल्ड गोट टैलेंट
कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत भगवान एकलिंग जी व माता कात्यायनी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की।
प्रारंभ में महिला अध्यक्ष निवेदिता जोशी व्यास कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि ,समस्त मातृशक्ति, बच्चों का स्वागत किया और उद्बोधन में समाज के रीति रिवाज परंपराओं और संस्कारों को सहजने में महिला की भूमिका सदैव अहम रहती हैं , बच्चों के लिए संदेश समाज की जड़ों से जुड़कर ही व्यक्ति की पहचान सुदृढ़ होती है
मुख्य अतिथि विद्यानिकेतन की उप प्रधानाचार्य निशा व्यास, समाजसेवी व अध्यापिका लता व्यास व विकास पब्लिक स्कूल की सहायक निदेशिका रिचा जोशी थे।
समस्त महिला कार्यकारिणी , केंद्रीय अध्यक्ष सुरेश जी व्यास अखिल हिंद प्रमुख जयप्रकाश जी पानेरी महामंत्री जय नारायण जी व्यास खेरवाड़ा नगर इकाई अध्यक्ष ओमप्रसाद जी व्यास पूर्व युवा अध्यक्ष चिराग जी पानेरी ,पूर्व महिला अध्यक्ष शीतल व्यास, महामंत्री पायल जोशी, कोषाध्यक्ष आँचना पानेरी व मीडिया प्रभारी खुशबू व्यास,
संगठन मंत्री जयलक्ष्मी उपाध्याय, सांस्कृतिक मंत्री हिना पानेरी और खेरवाड़ा कार्यकारिणी रंजना व्यास, प्रियंका व्यास, रानी व्यास ,अनसुईया पानेरी, गायत्री व्यास, कामिनी व्यास व मयूरी ठाकुर , वरिष्ठ समाज जन में मुरी बाई व्यास, जसोदा जोशी, ज्योति व्यास, स्नेहल व्यास उपस्थित रहे!!
इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी अपनी प्रतिभाएं नृत्य और संगीत द्वारा प्रस्तुत की।
महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के खेलो द्वारा अपना मनोरंजन किया। सभी विशिष्ट अतिथियों द्वारा सभी बच्चों को पारितोषिक व महिलाओं को प्रत्येक खेल के लिए विजेता पुरस्कार मयूरी ठाकुर रस्सी डांसमें, जयलक्ष्मी उपाध्याय चेयर रेस में और बैलून रेस में प्रियंका व्यास पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक मंत्री हिना पानेरी के द्वारा बनाया हुआ केक काटा गया!!
कार्यक्रम का संचालन आँचना पानेरी व खुशबू व्यास ने किया।

59
2097 views