logo

*दीन दुःखी दिव्यांग सेवा संस्था अजमेर ने मनाया 9वाँ स्थापना दिवस, मुख्य अतिथि डॉ राजकुमार जयपाल रहे।*


दीन दुःखी दिव्यांग सेवा संस्था ने भगवती विला विनायक नगर पंचशील कार्यालय पर मनाया 9वाँ स्थापना दिवस। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल विशिष्ट अतिथि ब्लॉक ब के ब्लॉक अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेन्द्र अग्रवाल रहे। मंच संचालन संस्था के सचिव पीयूष सुराणा ने किया। मुख्य अतिथि डॉ राजकुमार जयपाल का स्वागत संस्था के अध्यक्ष महेंद्र कुमार जोशी ने साफा माला पहनाकर संस्था का मोमेंटो देकर किया। विशिष्ट अतिथि शैलेन्द्र अग्रवाल का स्वागत उपाध्यक्ष प्रकाश खन्ना,कोषाध्यक्ष हरि शंकर जोशी ने माला साफा पहनाकर व मोमेंटो देकर स्वागत किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह जोधा,संजय खींची,आरिफ खान,एडवोकेट भोमराज गुर्जर,मोनिका ढलवाल,नीता खान,चित्रा माथुर का स्वागत संस्था के सदस्य ललिता जोशी,कविता चौहान, गुजरात से दिव्या जोशी,गौरव जोशी,चंद्रप्रकाश चौरसिया ने किया। सुराणा ने कहा कि डॉ राजकुमार जयपाल वो शख्सियत है जिन्हें अजमेर में लोग भली भांति जानते है। डॉ जयपाल वास्तविकता में एक राजकुमार ही है जो दिल से लोगों के साथ जुड़ाव रखते है। और इनके पास कोई भी जाए ये उनकी बात बड़े ध्यान से सुनते हैं और जहां तक संभव होता हैं लोगो की मदद भी करते है।सुराणा ने बताया कि संस्था का राष्ट्रीय स्तर पर,राज्य स्तर पर और जिला स्तर पर कई बार सम्मान हो चुका है। संस्था के अध्यक्ष महेंद्र कुमार जोशी ने संस्था के बारे में जानकारी देते हुए कहां की है संस्था नि:स्वार्थ जीव सेवा और जन सेवा करती है। जरूरतमंद को राशन सामग्री वित्तरण करना, विधवा,वृद्धा,विकलांग पेंशन योजना का फायदा दिलवाना,विकलांग कार्ड बनवाने में सहयोग करना,रेलवे पास,बस पास बनवाने में मदद करना,पशुओं के लिए पानी की टंकी,पक्षियों के लिए परिंडे,घर,और दाना पानी की व्यवस्था करना ये संस्था द्वारा किए गए कार्य है। संरक्षक पंडित नवल किशोर शर्मा ने संस्था के बारे में जानकारी दी। और संस्था की संस्थापिका माता जी भगवती जोशी को डॉ राजकुमार जयपाल ने माला पहनाकर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राजकुमार जयपाल, विशिष्ट अतिथि शैलेन्द्र अग्रवाल,महेंद्र कुमार जोधा के द्वारा दीन दुःखी दिव्यांग सेवा संस्था के नेतृत्व में जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान राकेश चौहान,सुरेश राठौड़,चंद्रप्रकाश खत्री,मुकेश मौर्य,मीनू मंडरावलिया,रश्मि बबानी,टोपनदास,कमल,खुशी चौहान,लालवानी,विमला देवी,राजू गुर्जर,सन्तोष तिवारी,शारदा खन्ना, माला,माधवी,मंजू देवी मौजूद रहे।

15
984 views