logo

संथाली भाषा में संविधान का विमोचन सराहनीय प्रयास: मोदी

नयी दिल्ली: 26 दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संथाली भाषा में संविधान के विमोचन को ‘‘सराहनीय प्रयास’’ बताया साथ ही कहा कि इससे संविधान के प्रति जागरुकता व लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।

मोदी ने शुक्रवार को यह भी कहा कि देश को संथाली संस्कृति और राष्ट्र की प्रगति में संथाली लोगों के योगदान पर गर्व है।

0
0 views