
सांसद अतुल गर्ग की मौजूदगी में विजय नगर मंडल S.I.R बैठक सम्पन्न, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर विशेष जोर
गाजियाबाद।
🙏सुनील कुमार राजपूत 👍
शहर विधानसभा गाजियाबाद के विजय नगर मंडल अंतर्गत रोजबैल पब्लिक स्कूल में S.I.R (सदस्यता अभियान / संगठन समीक्षा) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गाजियाबाद के लोकप्रिय सांसद मा. अतुल गर्ग जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, वहीं जिला अध्यक्ष (महानगर) गाजियाबाद श्री मयंक गोयल जी की सक्रिय सहभागिता एवं संगठनात्मक नेतृत्व ने बैठक को दिशा और गति प्रदान की।
बैठक के दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति, सदस्यता अभियान तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की गहन समीक्षा की गई। सांसद अतुल गर्ग जी एवं जिला अध्यक्ष श्री मयंक गोयल जी द्वारा आगामी समय में नए मतदाताओं को जोड़ने, मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:
🔹 बलराम रावल – संयोजक, शहर विधानसभा (S.I.R)
🔹 बलप्रीत सिंह – महानगर अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा
🔹 पवन शर्मा – मंडल अध्यक्ष, विजय नगर
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष (महानगर) श्री मयंक गोयल जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि—
“S.I.R अभियान संगठन की रीढ़ है। प्रत्येक कार्यकर्ता यदि जिम्मेदारी के साथ मतदाता सूची से जुड़े कार्यों को पूर्ण करे, तो संगठन को बूथ स्तर पर अजेय बनाया जा सकता है।”
सांसद अतुल गर्ग जी ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का मताधिकार सुनिश्चित करना हम सभी का दायित्व है।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि घर-घर संपर्क अभियान को और तेज किया जाएगा, नए वोटरों को जोड़ा जाएगा तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं सत्यापन के कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाएंगे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीति और नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए लोकतंत्र को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।