logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप

मो0 फजल मोआज
इस्लामपुर (नालंदा)। दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव को छुपाने का मामला इस्लामपुर थाना क्षेत्र के चमर बिगहा स्थित मकसूरपुर गांव से सामने आया है। पुलिस छानबीन कर रही है। जहानाबाद जिला के ओकरी थाना क्षेत्र के बरछी बिगहा गांव निवासी राघव कुमार सिंह ने पुलिस को बताया है कि मेरी बहन सीमा कुमारी की शादी 2024 में इस्लामपुर थाना क्षेत्र के चमर बिगहा स्थित मकसूरपुर गांव निवासी रामाशीष प्रसाद के पुत्र अशोक कुमार के साथ की थी। मृतक के भाई का आरोप है कि कुछ दिनों के बाद ही ससुराल पक्ष के लोग बहन को पांच लाख रुपए के लिए प्रताड़ित करने लगे। बहन ने मायके वालों को इस संबंध में जानकारी दी थी।पुलिस ने बताया कि भाई ने आशंका जताई है कि बहन की गला दबाकर हत्या किए जाने के बाद शव को गायब कर दिया गया है। नैहर पक्ष के लोग बहन के ससुराल पहुंचे लेकिन उन्हें सही जबाव नहीं मिल सका। बाद में इसकी सूचना इस्लामपुर थाने को दी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। पुलिस ने बताया कि पति सहित परिवार के अन्य लोग फरार हैं। मृतक के भाई राघव कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि मेरी बहन की शादी 23 अप्रैल 2024 में हिंदू रीति रिवाज के साथ 15 लाख रुपया नगद,एक पल्सर मोटर साइकिल सहित अन्य सोना चांदी की गहने उपहार के रूप में देकर धूम धाम के साथ किया था।लेकिन फिर भी बिजनेस के नाम पर बार बार पांच लाख रुपए की मांग किया जा रहा था।जिसके लिए मेरी बहन के साथ हमेशा मारपीट भी किया जा रहा था। मृतक के भाई ने बताया कि मेरे मोबाइल पर अशोक कुमार ने कॉल कर सूचना दिया कि आप की बहन मर चुकी है। सूचना पा कर जब हमलोग पहुंचे तो सभी लोग फरार थे। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। परिजनों का आरोप है कि लाठी-डंडा से पीटने के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। मृतक के भाई के बयान पर पति अशोक कुमार, ससुर रामाशीष प्रसाद,सास सुमित्रा देवी,जेठानी मिनटू देवी,जेठ संतोष कुमार,देवर रौशन कुमार, मोहन कुमार, नन्द और नंदोसी को आरोपी बनाया गया है। शव को जला दिया गया है या फिर गायब कर दिया गया है। यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पति अशोक व अन्य फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

42
1338 views

Comment