logo

अटल जयंती पर गायघाट पश्चिमी मंडल में सुशासन दिवस का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती समारोह गायघाट पश्चिमी मंडल के रौना हनुमान मंदिर के प्रांगण में मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने वाजपेयी जी के तैलचित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके सुशासन, राष्ट्र निर्माण और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति योगदान को याद किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद अविचल, महामंत्री अनिल चौधरी, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, गोपाल झा, मीडिया प्रभारी आशुतोष झा, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अरुण सिंह सहित नवीन चौधरी, बिपिन सिंह, विजय सिंह, कामेश्वर सिंह, अजय कुँवर, रामनरेश सिंह, सरोज सिंह, मुकेश भगत, मुकेश सिंह, जगन्नाथ सिंह, बिंदेश्वर शर्मा, रामसेवक सहनी, रवीन्द्र ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

166
2618 views