logo

हाथीबारी लैंप में धान की खरीदारी आरम्भ हुई

सुंदरगढ़ जिला के हाथी बारी लैंप में बुधवार से‌ धान की खरीदारी आरंभ कर दी गई है। इसका शुभारंभ बिरमित्रापुर विधायक रोहित जोसेफ तिर्की ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर नारियल फोड़ कर तथा फीता काट कर किया। इस दौरान सम्मानित अतिथियों में पानपोष लैंप के सी ए आर सी एस पीटर बेक, अध्यक्ष साधनी खाखा, हाथिबारी पंचायत के सरपंच आश्रिता एक्का, लैंप के अधिकारी, सदस्य एवं स्थानीय किसान उपस्थित थे। लैंप में आए सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया।
इस दिन तीन किसानों से कुल 166 क्विंटल 35 किलो धान खरीदी गई। धान की आद्रता, गुणवत्ता,आदी की बारीकी से परिक्षण करने के बाद किसानों से धान खरीदी गई।

0
0 views