logo

दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम (विवेकानंद सेंट्रल स्कूल) हजारीबाग में हर्षोल्लास के साथ संपन्न

हजारीबाग। श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम (विवेकानंद सेंट्रल स्कूल) हजारीबाग में दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव-2025 पूरे जोशो खरोश और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संस्थापक स्वामी तपनानंद जी महाराज, मुख्य अतिथि रामदेव सिंह (वॉलीबॉल जिला एसोसिएशन), विशेष अतिथि अरूण कुमार (सचिव सह झारखंड एडवोकेट एसोसिएशन), प्रफुल्ल मिंज, शशांक शेखर गोस्वामी, डॉ आनंद कुमार पाठक, एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत में विद्यालय के सचिव डॉ दीपांकर गिरी, डॉ मृणाल गिरी, कार्यकारी प्राचार्य अशोक कुमार मजूमदार एवं शैक्षिक प्रभारी डॉ सोमा पॉल ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरूआत मार्च पास्ट और विद्यालय के चारों सदनों के आकर्षक प्रदर्शन से हुई। दो दिवसीय वार्षिक खेल के दौरान बच्चों के बीच कई मनोरंजक और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। बच्चों ने ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं जैसे- 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, रिले रेस तथा लंबी कूद में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कुर्सी दौड़, रस्साकसी, सुई-धागा दौड़ और बोरा दौड़ जैसे पारंपरिक खेलों का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। अंत में स्वामी तपनानंद जी महाराज के संबोधन और पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

13
1766 views