logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वेटरनरी महाविद्यालय नवानिया, उदयपुर में खेलकूद, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक सप्ताह–2025 का रंगारंग समापन

वल्लभनगर। भरत वैष्णव
वेटरनरी महाविद्यालय नवानिया, उदयपुर में दिनांक 19 दिसंबर से चल रहे खेलकूद, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक सप्ताह–2025 के समापन पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कर्नल प्रकाश कुमार एन., कमान अधिकारी 2 राज आर एंड वी रेजिमेंट एनसीसी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुश्री सिद्धि आर. अरोड़ा, अन्तर्राष्ट्रीय स्केटिंग खिलाड़ी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. शिव शर्मा ने की। डॉ. शर्मा ने अपने स्वागत उद्बोधन में अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने वेटरनरी विद्यार्थियों से अध्ययन के साथ साथ प्रतिदिन एक घंटा खेलने का आह्वान किया। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को एक-दूसरे से जोड़ने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। डॉ. अनीता राठौर एवं डॉ. हाकिम मंजर आलम ने सप्ताह के दौरान आयोजित खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कर्नल प्रकाश कुमार एन. ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ करती हैं। सिद्धि आर. अरोड़ा ने कहा कि खेल आत्मविश्वास एवं अनुशासन विकसित करते हैं और विद्यार्थियों को अकादमिक के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वॉलीबॉल मै विजेता तृतीय वर्ष बी वी एस सी एंड ए एच तथा द्वितीय वर्ष उपविजेता रहे। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रियंका रेगर (चतुर्थ वर्ष न्यू बी.वी.एससी. एंड ए.एच.) ने प्रथम, निर्जरा राठौड़ (द्वितीय वर्ष बी.वी.एससी. एंड ए.एच.) ने द्वितीय तथा नीलम (चतुर्थ वर्ष न्यू बी.वी.एससी. एंड ए.एच.) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में हिमांशु शेखावत (चतुर्थ वर्ष ओल्ड बी.वी.एससी. एंड ए.एच.) प्रथम, राहुल जीनगर (चतुर्थ वर्ष न्यू बी.वी.एससी. एंड ए.एच.) द्वितीय एवं कृतिका गोदारा (द्वितीय वर्ष बी.वी.एससी. एंड ए.एच.) तृतीय स्थान पर रहीं। एलोक्यूशन प्रतियोगिता में शौर्य सिंह (चतुर्थ वर्ष ओल्ड बी.वी.एससी. एंड ए.एच.) ने प्रथम तथा चेष्टा चौधरी (द्वितीय वर्ष बी.वी.एससी. एंड ए.एच.) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वाद–विवाद प्रतियोगिता में नंदिनी सोलंकी (द्वितीय वर्ष बी.वी.एससी. एंड ए.एच.) प्रथम एवं हितेश कुमार (चतुर्थ वर्ष न्यू बी.वी.एससी. एंड ए.एच.) द्वितीय रहे। एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता में शौर्य सिंह (चतुर्थ वर्ष ओल्ड बी.वी.एससी. एंड ए.एच.) ने प्रथम तथा दिलीप शर्मा (एम.वी.एससी. प्रथम वर्ष) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में अंजलि मेघवंशी एवं करिना शर्मा (द्वितीय वर्ष एएचडीपी) ने प्रथम, लिसा काल्वी एवं तनिषा शर्मा (प्रथम वर्ष बी.वी.एससी. एंड ए.एच.) ने द्वितीय तथा चेतना सेन एवं पिंकी (प्रथम वर्ष एएचडीपी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्टून मेकिंग प्रतियोगिता में राहुल जीनगर (चतुर्थ वर्ष न्यू बी.वी.एससी. एंड ए.एच.) प्रथम, रिद्धि सुराणा (चतुर्थ वर्ष ओल्ड बी.वी.एससी. एंड ए.एच.) द्वितीय एवं प्रियंका रेगर (चतुर्थ वर्ष न्यू बी.वी.एससी. एंड ए.एच.) तृतीय रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में नीलम (चतुर्थ वर्ष न्यू बी.वी.एससी. एंड ए.एच.) ने प्रथम, चेतना सेन (प्रथम वर्ष एएचडीपी) ने द्वितीय तथा तनिषा शर्मा (प्रथम वर्ष बी.वी.एससी. एंड ए.एच.) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में सोलो सॉन्ग प्रतियोगिता में यश दीक्षित (एम.वी.एससी.) ने प्रथम तथा कैलाश गर्ग (द्वितीय वर्ष बी.वी.एससी. एंड ए.एच.) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सोलो डांस प्रतियोगिता में रोहित भट्ट (द्वितीय वर्ष बी.वी.एससी. एंड ए.एच.) ने प्रथम, अंजलि मेघवंशी (द्वितीय वर्ष एएचडीपी) ने द्वितीय एवं मुकुंद (द्वितीय वर्ष बी.वी.एससी. एंड ए.एच.) ने तृतीय स्थान हासिल किया। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान द्वितीय वर्ष बी.वी.एससी. एंड ए.एच. के समूह ने तथा तृतीय स्थान प्रथम वर्ष बी.वी.एससी. एंड ए.एच. के समूह ने प्राप्त किया। ओवरऑल विजेता का खिताब चतुर्थ वर्ष बी.वी.एससी. एंड ए.एच. (न्यू) ने जीता। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. हेमंत जोशी, सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभिषेक गौरव, प्रभारी वेटरनरी पब्लिक हेल्थ ने किया।

42
732 views

Comment