logo

रेजांगला शहादत दिवस पर एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट, दुर्गापुर ने धनबाद को 2–0 से हराया आज 1962 भारत–चीन युद्ध में रेजांगला की ऐतिहासिक लड़ाई में शहीद

रेजांगला शहादत दिवस पर एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट, दुर्गापुर ने धनबाद को 2–0 से हराया
आज 1962 भारत–चीन युद्ध में रेजांगला की ऐतिहासिक लड़ाई में शहीद हुए वीर अहीर, कुमाऊँ रेजीमेंट चार्ली बटालियन के अमर शहीदों की स्मृति में डालमिया नगर खेल मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम 1962 के भारत–चीन युद्ध में रेजांगला में शहीद हुए वीर सैनिकों और गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही इसके पश्चात उपस्थित खिलाड़ियों एवं अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।
इसके उपरांत मुख्य अतिथि कर्नल अजय कुमार सिन्हा एवं डॉ. नीलम सिंह द्वारा कबूतर उड़ाकर एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) और धनबाद (झारखंड) की टीमों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, जिसमें दुर्गापुर की टीम ने धनबाद को 2–0 से शिकस्त दी।
टूर्नामेंट में शहर के अनेक सम्मानित सामाजिक व्यक्तित्वों ने शिरकत की। मंच संचालन का दायित्व पूर्व सैनिक कल्याण संघ के अध्यक्ष आर. के. सिंह ने निभाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सैनिक कल्याण संगठन के निदेशक कर्नल अजय कुमार सिन्हा रहे।
सभा में उपस्थित प्रमुख सामाजिक जनों में शहीद ज्योति प्रकाश निराला के पिता तेज नारायण सिंह पूर्व विधायक ओमप्रकाश सिंह (ओबरा), पूर्व विधायक सतनारायण सिंह यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि गुड्डू चंद्रवंशी राजद नेत्री सीमा कुशवाहा, शिक्षा विद अशोक सिंह, पूर्व मुखिया हरे राम सिंह, पूर्व मुखिया बेस लाल यादव, डॉ. रामनाथ सिंह, पूर्व जिला पार्षद व शाखा प्रबंधक बृजमोहन सिंह, महासचिव केशर सिंह, विश्वनाथ सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
आयोजन में धनंजय यादव, प्रकाश यादव, सम्राट यादव, मनोज यादव, बलजीत यादव, पप्पू सोनी, पिंकू सिंह, अशोक पासवान, देवेंद्र सिंह, तेजू स्टार तथा डालमिया नगर फुटबॉल क्लब के सभी साथियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इसके साथ ही ग्रीन एंड क्लीन सिटी डालमिया नगर देहरी और योग भगाए रोग समूह के सक्रिय सदस्यों—दिलीप तिवारी, बैजनाथ सिंह, आलोक सिंह—ने भी भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

2
273 views