logo

भूमिहार ब्राह्मण समाज महासभा के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य कर रही है: आयोजक रामनिवास प्रसाद सिंह तेघरा, बेगूसराय।

भूमिहार ब्राह्मण समाज महासभा के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य कर रही है: आयोजक रामनिवास प्रसाद सिंह
तेघरा, बेगूसराय।

अखिल भारतीय भूमिहार ब्राह्मण महासभा बेगूसराय जानकी ब्रह्मर्षि विवाह एवं उपनयन समिति का आज महासम्मेलन तेघरा के होटल शिवाय के प्रांगण में आयोजनकर्ता रामनिवास सिंह के सौजन्य से संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेंद्र सिंह, संचालनकर्ता रामबाबू सिंह, अशोक सिंह ने कहा कि विवाह-उपनयन कार्यक्रम को लेकर सभी गोत्र के भूमिहार ब्राह्मण महासभा का आयोजन किया गया। इसमें कार्यक्रम के निमित्त कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा किया गया एवं संगठनात्मक रूपरेखा को मजबूत बनाने के लिए विचार-विमर्श सरलतापूर्वक किया गया। इसी अवसर पर पूर्व डीएसपी सुनील सिंह, रामकुमार कुँवर, रामनिवास सिंह, जयप्रकाश चौधरी, रौशन कुमार ने निशुल्क विवाह उपनयन समिति को सैकड़ों बालक-बालिकाओं का उपनयन-विवाह निशुल्क करने का निर्णय महासभा में सभी के सहयोग के माध्यम से लिया। कुमार अनिल, अशोक सिंह, विजय सिंह, कार्तिक सिंह, रामकिंकर सिंह, रामाश्रय सिंह, राजकिशोर शर्मा, रामनारायण सिंह, अवधेश झा, पंकज सिंह, कैलाशपति झा व गोपालदास के द्वारा दीप प्रज्वलित कर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बात करते हुए ध्यान आकर्षित कराया गया। समाज की चिंता कर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार करते हुए आगे बढ़े जिससे समाज का भला हो सके। धर्मेंद्र प्र सिंह, डॉ जितेंद्र प्र सिंह, अमित कुमार सिंह गप्पू सच्चिदानंद पाठक, कन्हैया कुमार, धीरज भारती, ऋषुराज सिंह, वीरेंद्र सिंह, विद्यानंद सिंह, चंद्रचूड़ शर्मा ने कहा कि आज समाज में गरीब तबके के आम जनमानस की चिंता करना एवं उनके समस्याओं का समाधान करना सभी का दायित्व है। इस निमित्त हम लोग एकजुट होकर अपने-अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को अवगत कराते हुए भूमिहार ब्राह्मण महासभा में निदान करने हेतु योजना बनाते हुए सफल आयोजन किया गया। यह सराहनीय पहल है। उमेश प्र सिंह, अर्जुन सिंह, रामसखा सिंह, अनिल सिंह, राजेश सिंह ने कहा कि भूमिहार ब्राह्मण महासभा के सभी सदस्यों ने ऊर्जा जगाने का विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जो कार्य किया जा रहा है यह समाज के लोगों के लिए लाभदायक होगा। इसके लिए सभी को एकजुट होकर समाज में अच्छे कार्य करने के लिए इस तरह के महासभा करने की आवश्यकता है। मौके पर अंगद भारद्वाज, डॉ के के राय, रामनिवास सिंह, अनिल सिंह, रामचंद्र सिंह, रामनारायण सिंह, संजय चौधरी, डॉ चंद्रभूषण सिंह, महेश भारती, अभय सिंह, प्रिंस सिंह, दयानंद चौधरी, अजय चुलबुल, प्रियांशु कुमार, राजेश रंजन, अशोक सिंह, रामबाबू सिंह, निर्मल मिश्रा, अमित कुमार सिंह गप्पू, रामाश्रय सिंह, पंकज मुखिया, रमेश सिंह, राजकिशोर सिंह आदि सभी सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।

14
4292 views
1 comment  
  • Moreshwar Hanumant Pophale

    🙏🙏🙏🙏