logo

मुंबई पुलिस ताड़देव इलाके में एक सहायक उपनिरीक्षक पर एक युवती से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा

मुंबई |

ताड़देव इलाके में एक महिला से कथित छेड़छाड़ के मामले ने मुंबई पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है। लोकल आर्म्स-2 यूनिट में तैनात सहायक उपनिरीक्षक संजय राणे पर युवती के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी एएसआई को स्थानीय नागरिकों द्वारा घेरते और विरोध करते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि घटना के तुरंत बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और लोगों ने पुलिसकर्मी के व्यवहार पर कड़ा ऐतराज जताया।
इस घटना ने कानून व्यवस्था और पुलिस की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम नागरिकों का कहना है कि जब कानून की रक्षा करने वाले ही कानून तोड़ते नजर आएं, तो न्याय की उम्मीद कहां से की जाए।
मामले के उजागर होने के बाद मुंबई पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचा है। पुलिस विभाग की ओर से अब तक की कार्रवाई और जांच प्रक्रिया पर सभी की नजर बनी हुई है। घटना को लेकर उच्च अधिकारियों द्वारा जांच के आदेश दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

85
2590 views