
अत्यंत दुःखद : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्व. आनंद जी का आकस्मिक निधन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित एवं कर्मठ प्रचारक स्वर्गीय आनंद जी का सहारनपुर प्रवास के दौरान हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से संघ परिवार एवं समाज में गहरा शोक व्याप्त है।
स्व. आनंद जी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने के पश्चात राष्ट्रकार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, श्रद्धेय स्व. अधीश जी की प्रेरणा से संपूर्ण जीवन संघ कार्य को समर्पित कर दिया। वर्ष 1992 में सह-विभाग प्रचारक, प्रांत सेवा प्रमुख सहित अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने प्रांत प्रचारक जैसे दायित्वों को भी सफलतापूर्वक संभाला। वर्तमान में वे क्षेत्र संपर्क प्रमुख के रूप में हम सभी का मार्गदर्शन कर रहे थे। उनका वर्तमान केंद्र गाजियाबाद था।
स्व. आनंद जी का अंतिम संस्कार दिनांक 23 दिसंबर 2025 को ताजगंज श्मशान घाट, आगरा में विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संघ स्वयंसेवक, गणमान्य नागरिक एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार एवं संघ परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति शांति शांति…