
मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत ट्रांस हिंडन जोन में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर जागरूकता अभियान
मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 23.12.2025 को ट्रांस हिंडन जोन, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मिशन शक्ति पुलिस टीम, थाना कौशाम्बी द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।
पुलिस टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा के उपाय एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी दी गई। विशेष रूप से बालिकाओं को बैड टच एवं गुड टच के विषय में विस्तारपूर्वक समझाया गया तथा उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा, अपराध, असुरक्षा या समस्या की स्थिति में बिना हिचक तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन) एवं 1930 (साइबर क्राइम) के उपयोग के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
गाजियाबाद पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का भाव, आत्मविश्वास एवं जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
UP Police 🚓