logo

नगर से बदायूं क्षेत्र के इस्लामनगर के लिए रोडवेज ने नई सेवा शुरू की है। यह बस चंदौसी से चलकर इस्लामनगर होते हुए संभल जाएगी और उसी रूट से चंदौसी वापस

नगर से बदायूं क्षेत्र के इस्लामनगर के लिए रोडवेज ने नई सेवा शुरू की है। यह बस चंदौसी से चलकर इस्लामनगर होते हुए संभल जाएगी और उसी रूट से चंदौसी वापस आएगी। इस बस में सामान्य बस के मुकाबले 20 प्रतिशत कम किराया निर्धारित किया गया है। लगभग पांच घंटे के इस रूट पर बस के दो फेरे लगाए जाएंगे। इसके बाद विभाग जल्द ही सहसवान रूट पर भी जनता बस सेवा शुरू करने की तैयारी में है।
लोगों को निजी वाहनों या डग्गामार साधनों का सहारा लेना पड़ता था। लेकिन, शनिवार से चंदौसी-इस्लामनगर के लिए रोडवेज की सीधी जनता बस सेवा शुरू कर दी गई है। वह भी सामान्य किराये से 20 प्रतिशत कम दरों पर। लोगों को लगभग 20 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए महज 25 रुपये देने होंगे, जबकि वर्तमान में लोग 30 रुपये खर्च कर ऑटो या डग्गामार वाहनों से चंदौसी पहुंचते हैं।
यह बस सुबह आठ बजे चंदौसी से चलेगी और पथरा मोड़, ओरछी चौराहा होते हुए इस्लामनगर पहुंचेगी। नौ बजे इस्लामनगर पहुंचने के बाद बस 10.30 बजे संभल पहुंचेगी। इसी रूट से वापस होते हुए लगभग 1.30 बजे चंदौसी पहुंचेगी। यह बस सेवा प्रतिदिन दो फेरे लगाएगी। इसके बाद विभाग जल्द ही बिल्सी और सहसवान रूट पर भी जनता बस सेवा शुरू करने की तैयारी में है।

8
1062 views