logo

सेवा में, माननीय मुख्यमंत्री महोदय झारखंड सरकार, रांची विषय: पाकुड़ जिला उपायुक्त (DC) के उत्कृष्ट कार्यों के संबंध में l

सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री महोदय
झारखंड सरकार, रांची
विषय: पाकुड़ जिला उपायुक्त (DC) के उत्कृष्ट कार्यों के संबंध में
महोदय,
सादर निवेदन है कि पाकुड़ जिला में वर्तमान उपायुक्त (DC) महोदय द्वारा अत्यंत सराहनीय एवं जनहितकारी कार्य किए जा रहे हैं। वे आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं तथा त्वरित और निष्पक्ष समाधान करने का निरंतर प्रयास करते हैं।
जिला प्रशासन के कार्यों में स्पष्ट रूप से प्रगति देखने को मिल रही है। गरीब, कमजोर एवं आम लोगों के लिए योजनाओं का सही क्रियान्वयन हो रहा है, जिससे जनता को वास्तविक लाभ मिल रहा है। उपायुक्त महोदय का व्यवहार सरल, संवेदनशील एवं जनसेवाभाव से परिपूर्ण है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि पाकुड़ जिला के वर्तमान उपायुक्त महोदय को उनके पद पर बनाए रखा जाए, ताकि जिले का विकास कार्य इसी प्रकार आगे बढ़ता रहे और जनता को निरंतर लाभ मिलता रहे।
धन्यवाद।
भवदीय, Pakur Jharkhand

9
222 views