logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सदा से समृद्ध रहा है भारतीय गणित ज्ञान


खानपुर(गाजीपुर): गणित की प्रासंगिकता हमारे दैनिक जीवन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और कैरियर में हर जगह है। गणित तार्किक सोच, समस्या समाधान और विश्लेषण कौशल को विकसित करता है। गोरखा स्थित जसवंत राय इंटर कालेज में राष्ट्रीय गणित दिवस पर छात्रों को गणित विषय में रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षक कपिलदेव यादव ने कहा कि गणित से हम बजट बनाने, समय प्रबंधन, डेटा विश्लेषण और जटिल समस्याओं को समझने में सक्षम होते हैं। गणित विषय नही बल्कि वैज्ञानिक भाषा और आधुनिक दुनिया की बुनियाद है। जो हमें वित्त व इंजीनियरिंग के साथ आज एआई से भी जोड़ती है। गणित दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य गणित के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना और छात्रों को गणित में करियर बनाने के लिए उत्साहित करना है। प्रिंसिपल उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी में गणित सीखने के प्रति उत्साह, प्रेरणा और सकारात्मक दृष्टिकोण बढ़ा है। प्रशक्षिण के माध्यम से शिक्षकों और छात्रों के क्षमता निर्माण, गणित के लिए शिक्षण सामग्रियों का विकास, उत्पादन व वितरण और संबंधित क्षेत्रों में अनुसंधान को प्राथमिकता दी जा रही है। प्राचीन काल से ही हम भारतीय गणित के सर्वोच्च रहे हैं। महान गणितज्ञ आर्यभट्ट से लेकर ब्रह्मगुप्त, भास्कर से लेकर आधुनिक युग में श्रीनिवास रामानुजन सहित अनेक गणितज्ञों ने देश और दुनिया में नाम कमाया है। आर्यभट्ट जहां खगोलीय मामलों के विशेषज्ञ थे तो वहीं ब्रह्मगुप्त ने छठी शताब्दी में शून्य की खोज कर दुनिया को महान अवदान दिया।

44
920 views

Comment