logo

पत्रकार प्रेस ऑफ इंडिया संघठन जिला चंदौली की बैठक सम्पन्न


📍 वाराणसी खास खबर प्रकाशित -

दिनांक - 21/12/2025

चंदौली। पत्रकार प्रेस ऑफ इंडिया का जनपद चंदौली के नियमाता बाद स्थित है एक सभागार में रविवार को महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक का संचालन चंदौली जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव विवेक सिंहा, विशिष्ट अतिथि वाराणसी के मंडल अध्यक्ष गौतम यादव, मंडल सचिव जीतेन्द्र कुमार रहे तथा इस मौके पर महिला विंग से नेहा चौरसिया भी मौजूद रही। आज के बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने चंदौली जिला पत्रकार प्रेस ऑफ इंडिया संगठन के विस्तार को लेकर के चर्चा की गई और संगठन को सशक्त बनाने के लिए कार्य योजना बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में मुख्य रूप से चंदौली जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार, उपाध्यक्ष ऋषिकेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष खुशामद अली, रामबाबू ब्लॉक सचिव, डॉक्टर पारस नाथ तहसील अध्यक्ष, डॉक्टर जावेद जिला सचिव, सुधाकर जिला उप सचिव, रघुराज प्रताप तहसील अध्यक्ष चकिया, उप जिला सचिव चंदौली राजनाथ, महिला विंग चंदौली जिला अध्यक्ष हुस्नारा सहित दर्जनों सदस्य गण उपस्थित थे।

रिपोर्ट - विवेक सिनहा
जिला - वाराणसी
राज्य - उत्तर प्रदेश

6
193 views