logo

श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ,जिसमें सैंकड़ों की संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे व कथा का आनंद लिया

ठाणे से सटे भिवंडी क्षेत्र के काल्हेर ग्राम संजीवनी कॉम्प्लेक्स में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य एवं धार्मिक आयोजन अत्यंत श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह सात दिवसीय कथा कार्यक्रम 7 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया गया था,14 दिसंबर को पूर्णाहुति हवन/भंडारे के साथ कथा विश्राम हुआ,जिसमें आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कथाव्यास (श्री वृंदावन धाम) पूज्य श्री आचार्य स्वप्निल (ऋषि) महाराज जी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत के विभिन्न व मुख्य प्रसंगों का अत्यंत सरल एवं भावपूर्ण तरीकों से वर्णन किया गया। कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण जी की लीलाओं,भक्त प्रहलाद, ध्रुव चरित्र, रुक्मिणी विवाह,गोवर्धन पूजा जैसे प्रसंगों ने श्रोताओं का मन मोह लिया।

कथा के प्रथम दिवस भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया था जिसकी शुरुआत काल्हेर के सम्माननीय,भाजपा युवा मोर्चा के ठाणे जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्रीधर जयवंत पाटिल ने नारियल फोड़कर किया,कलश यात्रा में काल्हेर की शान, उत्तरभारतीय हृदय सम्राट सुजीत मधुकर पाटिल (तात्या सेठ) सहित समाजसेवक, उद्योगपति राकेश पाटिल ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

कथा के दौरान कई नामी हस्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई,जिसमें भाजपा युवा मोर्चा ठाणे जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्रीधर जयवंत पाटिल, काल्हेर सरपंच अश्लेषा पंकज तरे,पंकज तरे,धर्मवीर माथाडी अध्यक्ष,युवा नेतृत्व सुजीत मधुकर पाटिल (तात्या सेठ), पूर्व सरपंच पुंडलिक भोकरे (काका),पूर्व सरपंच छत्रपति पाटिल,पूर्व सरपंच स्नेहा देवेंद्र पाटिल,देवेंद्र पाटिल,पूर्व सरपंच विनोद मुकादम, पूर्व सरपंच एड समीर पाटिल,समाजसेवक राकेश पाटिल,समाजसेवक धनंजय चौधरी,जैसे गणमान्य उपस्थित रहे व महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मुख्य आयोजक श्री लड्डू गोपाल(ठाकुरजी स्वयं), आयोजक टीम चंद्रेश चौधरी,मुन्ना चौधरी,ओमकार निर्मल,रविशंकर मिश्रा,संयोजक टीम उत्तरभारतीय सकल हिंदू समाज,संजीवनी परिवार, काल्हेर ग्रामस्थ मंडल का विशेष योगदान रहा।आयोजन की सफलता पर क्षेत्र में धार्मिक एवं सकारात्मक वातावरण बना रहा।

4
663 views