logo

देवरिया में मुठभेड़ के बाद तीन गो तस्कर गिरफ्तार

देवरिया (उप्र): 22 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की सलेमपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार रविवार रात सलेमपुर क्षेत्र के सोहनाग बरठा मुख्य मार्ग पर एक वाहन में तीन गोवंश ले जाए जा रहे थे और जब पुलिसकर्मियों ने वाहन सवार लोगों को वाहन रोकने का इशारा किया तो उन्होंने गोलियां चलाईं, जिसके बाद पुलिस टीम ने भी जवाबी गोलीबारी की।

0
12 views