logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुलिस लाइन डिण्डौरी में हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम का आयोजन

पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी के मार्गदर्शन में दिनांक 21/12/2025 को पुलिस लाइन डिण्डौरी में हार्टफुलनेस (Heartfulness) ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगणों ने ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता की।

कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, एकाग्रता, सकारात्मक सोच एवं कार्यक्षमता में वृद्धि करना रहा। हार्टफुलनेस ध्यान पद्धति के माध्यम से प्रतिभागियों को सरल ध्यान, आंतरिक शांति, संतुलन एवं भावनात्मक सुदृढ़ता के महत्व से अवगत कराया गया।

ऑनलाइन सत्र के दौरान हार्टफुलनेस प्रशिक्षकों द्वारा ध्यान अभ्यास, जीवन में संतुलन बनाए रखने के उपाय तथा नियमित ध्यान से होने वाले लाभों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों ने ध्यान अभ्यास को उपयोगी बताते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम का समापन सकारात्मक वातावरण एवं आत्मिक शांति के अनुभव के साथ हुआ। पुलिस प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के कल्याणकारी एवं मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई।

41
1690 views

Comment