logo

बृजमनगंज में ऑपरेशन मंकी: 33 बंदर पकड़े गए,आदर्श नगर पंचायत का अभियान जारी

*बृजमनगंज में ऑपरेशन मंकी: 33 बंदर पकड़े गए,आदर्श नगर पंचायत का अभियान जारी*

AIMA न्यूज एजेंसी बृजमनगंज महराजगंज।

बृजमनगंज, 21 दिसंबर:आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में ऑपरेशन मंकी के तहत बंदर पकड़ने का अभियान चलाया गया। रेलवे स्टेशन चौराहे पर सुबह 7:00 बजे से शुरू हुए इस अभियान में 25 बंदरों को पकड़ा गया।

नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि जनता व कस्बे के लोगों के कहने पर बंदरों के आतंक को खत्म करने के लिए ऑपरेशन मंकी अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अब तक 33 बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ा जा चुका है। यह अभियान काफी दिनों तक चलेगा इस अभियान से जल्द ही हमारे कस्बे व आदर्श नगर पंचायत को बंदरों से मिलेगी राहत ।

चेतिया से आए बंदर पकड़ने वाले दल के मुखिया सई मोहम्मद ने बताया कि ठंड के कारण पहले दो दिनों में एक भी बंदर नहीं मिला, लेकिन तीसरे दिन 8 और आज 25 बंदर पकड़े गए।

इस अभियान में नगर पंचायत के कर्मचारी दीपक विश्वकर्मा, कलीम, सई मोहम्मद, शहजाद, हसन रजा, नूर मोहम्मद, निजामुद्दीन, शाह मोहम्मद आदि शामिल हैं।

83
2400 views