logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नक्सलियों को सामान एवं पैसा पहुंचाने वाले राजनांदगांव के ठेकेदार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

कांकेर। पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए नक्सलियों को सामान एवं पैसा पहुंचाने वाले राजनांदगांव के ठेकेदार सहित 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना क्षेत्र अंतर्गत आरोपी तापस पलित के बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 07 एएच 6555 में माओवादी नक्सलियों को देने के लिए ले जा रहे 45 जोड़ी कोस्टर कंपनी के जूता, 50 जोड़ी काला प्लास्टिक का जूता,  75 मीटर काले, हरे रंग की रेमंड कपड़ा, 02 आई कॉम कंपनी का वॉकी टॉकी सेट, 50 मीटर का टेप, 200 मीटर इलेक्ट्रिक वायर सहित भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई थी तथा  पूछताछ करने पर आरोपी ने पूर्व में और सामग्री तथा रुपये नक्सलियों को दिया जाना बताया गया उक्त प्रकरण पर आरोपी दयाशंकर मिश्र राजनांदगांव में गिरफ्तार किया गया था।
 
                 प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशील को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज पी. सुन्दरराज, उप पुलिस महानिरीक्षक काँकेर रेंज काँकेर  संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक कांकेर एमआर आहिर के दिशा निर्देश पर उपरोक्त प्रकरण की अग्रिम विवेचना, आरोपियों की गिरफ्तारी एवं पतासाजी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक काँकेर कीर्तन राठौर  के नेतृत्व में एमआईटी (विशेष अनुसंधान टीम) का गठन किया गया था। इसमें उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय आकाश मरकाम, उप पुलिस अधीक्षक अजाक जगदीश उइके,  निरीक्षक डीएम देहारी, निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, उप निरीक्षक अमित पदमशाली एवं उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह एवं कांकेर पुलिस टीम शामिल है। 

उक्त टीम ने प्रकरण में लगातार बारीकी से विवेचना करते हुए निरंतर एवं सार्थक प्रयास कर प्रकरण की अन्य आरोपी अजय जैन पिता प्रकाशचंद जैन, उम्र 45 वर्ष, मकान  नं. ई-5, वार्ड नं 39, रिद्धि-सिद्ध कॉलोनी फेस-2,  कोवरीनभाटा, राजनांदगांव,  डोंगरगांव रोड,  कोमल प्रसाद वर्मा पिता कीर्तन लाल वर्मा वार्ड नं. 01, स्कूल तेलीटोला टप्पा राजनांदगांव, रोहित नाग सखाराम जाति कलार निवासी ग्राम हेटारकसा, थाना कोयलीबेड़ा, सुशील शर्मा पिता सखाराम शर्मा उम्र 50 वर्ष, निवासी शिव शक्ति बिहारीगढ़ रोड, मेरठ एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, उत्तर प्रदेश, सुरेश शरणागत पिता कागजचंद शरणागत उम्र 28 वर्ष ग्राम पाडेवारा, पोस्ट खमरिया थाना लालबर्रा जिला बालाघाट मप्र के आरोपियों को गिरफ्तार किया।

               विवेचना के दौरान प्रकाश में आया है कि लैण्डमार्क इंजीनियर कंपनी बिलासपुर के निशांत जैन एवं लेण्डमार्क कंपनी राजनांदगांव के वरुण के नाम से कांकेर जिला में पीएमजेएसवाय के तहत अंतागढ़, आमाबेडा, सिकसोड़, कोयलीबेड़ा जैसे नक्सली प्रभावित संवेदनशील क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य संबंधी फर्म को विभाग द्वारा दिए जाने पर फर्म द्वारा रुद्रांश अर्थ मुवर्स पार्टनर अजय जैन एवं कोमल वर्मा को अधिकार पत्र के माध्यम से कार्य करने के लिए दिया गया था। इनके द्वारा अन्दरूनी क्षेत्रों में कार्य करने के दौरान नक्सलियों से संपर्क एवं संबंध स्थापित करें। उन्हें लगातार वर्दी कपड़ा, जूता, मेनपेट सेट, रुपये एवम अन्य सामग्री की सप्लाई की जा रही थी। इस गिरोह का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता विशेष अनुसंधान टीम एवं कांकेर पुलिस टीम के द्वारा अर्जित की गई है। वर्तमान में प्रकरण विवेचना में है, जिसमे आगामी दिनों में और कार्रवाई की जानी है।

266
24273 views

Comment