logo

पटना/बिहार, पटना में 8 फरवरी 2026 को भव्य रूप से मनाया जाएगा संत गुरु रविदास जी का छठिहार जन्मोत्सव सह-सम्मान समारोह




पटना। अखिल भारतीय रविदास नव निर्माण मंच द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज का छठिहार जन्मोत्सव सह-सम्मान समारोह आगामी 8 फरवरी 2026 को पटना में भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इस आशय की जानकारी आज 20 दिसंबर 2025 को मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार राम एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री चतुर्भुज राम ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन बड़े पैमाने पर किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों सहित विशेष रूप से बिहार के सभी जिलों से मंच के हजारों कार्यकर्ता और अनुयायी शामिल होंगे। समारोह में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को “संत गुरु रविदास विरासत सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन समता, समानता और सामाजिक न्याय का संदेश देता है, जिसे जन-जन तक पहुंचाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। वहीं, बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री चतुर्भुज राम ने बताया कि समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और सभी जिलों के मंच पदाधिकारी सक्रिय रूप से आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री, बिहार सरकार के मंत्री सहित कई अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति भी प्रस्तावित है। आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से इस ऐतिहासिक और प्रेरणादायक कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

0
666 views