logo

रेलमगरा, राजसमंद पर्यावरण संरक्षण जागरूकता प्रभात फेरी। नौनिहालों को किए जूते वितरित।

रेलमगरा, राजसमंद
पर्यावरण संरक्षण जागरूकता प्रभात फेरी।
नौनिहालों को किए जूते वितरित।


राजसमंद। रेलमगरा उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटड़ी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं पीईईओ अधीनस्थ विद्यालयों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रभात फेरी का आयोजन किया। इस रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता सौरभ कुमार बंसल ने कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को जूते वितरित कर एक नेक कार्य किया, जिसके लिए विद्यालय परिवार ने उनका अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गरिमा शक्तावत समेत कई शिक्षकगण और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। जागरूकता रैली ने समुदाय में पर्यावरण के प्रति सजगता और संवेदनशीलता बढ़ाने का कार्य किया।

2
451 views