logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फॉरएवर मिस यूनिवर्स के लिए कन्टेस्टेन्ट ने शाय लोबो के साथ की रिहर्सल


जयपुर / जी स्टूडियो में 21 दिसम्बर को होने वाले फॉरएवर मिस यूनिवर्स ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5 के लिए भारत के अलग-अलग राज्यों से आये हुए कन्टेस्टेन्ट ने प्रसिद्ध अन्तर्राष्ट्रीय कोरियोग्राफर शाय लोबो और उनकी टीम के साथ रैम्प वाक रिहर्सल की। शाय लोबो ग्लैमर एवं फैशन जगत का एक जाना-माना नाम हैं तथा वे शाहरुख खान, आलिया भट्ट और जैकलीन फर्नांडीज जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी के साथ काम कर चुके हैं। फॉरएवर स्टार इंडिया के संस्थापक राजेश अग्रवाल एवं डायरेक्टर जया चौहान ने बताया की पेजेन्ट में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के फैशन डिजाइनर अपने कलेक्शन पेश करेंगे तथा मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट अपनी टीमों के साथ अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इवेन्ट में एथनिक और कल्चरल परिधान में एक्सक्लूसिव राउंड भी होंगे। राजेश ने बताया की नामांकन से पहले नामांकित प्रोफाइल की एक यूनिक आईडी तैयार की जाती है। उस यूनिक आईडी को डिजीटल विशेषज्ञों द्वारा गूगल व अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर कॉन्टेन्ट के साथ शीर्ष स्थान पर बनाये रखा जाता है जिससे प्रतियोगियों की पहचान ग्लोबल स्तर पर स्थाई रूप में बनी रहे। फॉरएवर स्टार इंडिया की एक्सपर्ट टीम द्वारा प्रतियोगियों को इतनी बारीकी से प्रशिक्षित किया जाता है की कन्टेस्टेन्ट ग्लैमर और फैशन के अलावा कॅरियर के अन्य क्षेत्रों में भी काम कर सकते हैं।फॉरएवर मिस यूनिवर्स पेजेन्ट के लिए भारत के अलग-अलग राज्यों से आए हुए प्रतियोगी 20 दिसम्बर को होटल रॉयल ऑर्किड में कलर्स ऑफ इंडिया इवेन्ट में अपने अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व करेंगी।

57
5310 views

Comment