logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि दामोदर विरमाल हुए पैरामाउंट अचीवमेंट बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित

इंदौर | इंदौर शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था विद्यांजलि भारत मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक दामोदर विरमाल विगत 10 वर्षों से स्वतंत्र पत्रकारिता में भी सक्रिय है। उनके द्वारा निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के लिए वर्थी वैलनेस फाउंडेशन महाराष्ट्र द्वारा उन्हें गुरुवार को सम्मानित किया गया है। यह संस्था भारत के चयनित लोगों को अपनी सूची में शामिल करती है।

दामोदर विरमाल ईएनएन मीडिया लाईव , टीसीएस इंग्लिश न्यूज़ मीडिया ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन एवं स्थानीय अखबारों के माध्यम से निरन्तर खबरों का प्रसारण करने के लिए जाने जाते है। मुख्य रूप से युवाओं के शोषण, भ्रष्टाचार, सूतखोरी, कालाबाजारी, रिश्वतबाजी और होटल व रेस्टोरेंट में हो रही अनैतिक/संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ मुहिम चलाने का काम करते है।

विरमाल को इससे पहले भी साहित्य, शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों के लिए 20 से अधिक राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके है। जिसमें एशिया स्टार आइकॉन अवार्ड, एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, श्रेष्ठ भारत पुरस्कार, राष्ट्रीय सेवा सम्मान, काव्यदीप सम्मान, महात्मा गांधी नेशनल अवॉर्ड, कोरोना वारियर, हिंदी रक्षक सम्मान आदि शामिल है।

साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश शासन, मातृभाषा उन्नयन संस्थान, दैनिक भास्कर आदि संस्थानों में आपका काव्यपाठ, सम्मान और वक्तव्य हो चुका है।

33
245 views

Comment