logo

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष ने स्वदेशी जुटान कार्यक्रम में की शिरकत

गाजियाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की भारत सरकार की पहल पर स्वदेशी जागरण मंच द्वारा चलाए जा रहे स्वदेशी जुटान कार्यक्रम की दूसरी बैठक नई दिल्ली के आई पेक हाल में संपन्न हुई, जिसमें अनेक व्यापारी संगठनों एवं फेडरेशनों ने भाग लिया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल ने मीडिया प्रभारी संजय शर्मा को बताया कि उक्त कार्यक्रम की शुरुआत तीन माह पूर्व नागपुर से की गई थी इसी क्रम में नई दिल्ली में दूसरी बैठक आयोजित की गई। जिसमें गाजियाबाद से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने भी भाग लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा स्वदेशी मेलों में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के लिए जन जागरण अभियान चलाने की बात तय की गई। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, व्यापारी सुरक्षा फोरम, कैट एवं अन्य व्यापारिक संगठनों ने भाग लिया।
उक्त कार्यक्रम में पंजाब राजस्थान मध्य प्रदेश गुजरात महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कश्मीरी सिंह ने की, मुख्य अतिथि भारत सरकार व्यापारी आयोग के अध्यक्ष सुनील संधि रहे।
बैठक में स्वदेशी अपनाने के कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई और इसी क्रम में तय किया गया कि जन स्वदेशी अभियान 12 जनवरी से लेकर 23 जनवरी 26 तक प्रत्येक तहसील एवं नगर जिला स्तर पर चलाया जाए। मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा कार्यालय प्रभारी एवं सदस्य व्यापारी कल्याण बोर्ड सुनील पांडे संत मिश्रा प्रीतम लाल राजकुमार सिंह राणा, अशोक गोयल, संदीप बंसल, रविकांत गर्ग, सहित अन्य व्यापार संगठनों के प्रमुख मौजूद रहे इसी क्रम में सुनील पांडे को राष्ट्रीय व्यापार कल्याण बोर्ड का सदस्य मनोनीत करने पर जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल गाजियाबाद, अध्यक्ष साहिबाबाद विधानसभा राजकुमार सिंह राणा एवं अमर सक्सेना द्वारा उनको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

5
435 views