logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नेशनल फ्रंट आफ इंडियन ट्रेड यूनियन का राष्ट्रीय अधिवेशन।

नई दिल्ली | विशेष संवाददाता

दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशनल हॉल में आयोजित नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन के कन्सल्टेंट राष्ट्रीय अधिवेशन के अवसर पर हिन्द मजदूर किसान यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष माननीय श्री इन्द्र देव महतो को श्रम शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान देश के श्रमिकों एवं किसानों के अधिकारों की रक्षा, संगठन विस्तार तथा सामाजिक न्याय के लिए उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री मनसुख मांडविया जी ने श्री इन्द्र देव महतो के बेटे श्री वतन महतो एच एम के यू के केन्द्रीय सचिव जी को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रमिक संगठनों की भूमिका देश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक संतुलन को मजबूत करने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।साथ में भारत सरकार के मानवाधिकार आयोग के सदस्य श्री प्रियांक कानून गो ने भी सम्मानित किया।
इस राष्ट्रीय अधिवेशन में हिन्द मजदूर किसान यूनियन के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ, जिसमें , पप्पू राऊत, किशोर जी, कैलाश ठाकुर, विश्वनाथन रजवार, समशुल, प्रमोद सोनी एवं अर्जुन महतो प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी प्रतिनिधियों ने इस सम्मान को श्रमिक आंदोलन की सामूहिक जीत बताते हुए हर्ष व्यक्त किया।
कार्यक्रम में देशभर से आए श्रमिक नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं यूनियन प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

121
4299 views

Comment