logo

अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार सर्वे को जिला अधिकारीयों ने दी भावपूर्ण विदाई

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे सहित जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपर कलेक्टर आईएएस प्रकाश कुमार सर्वे को उनके आयुक्त, नगरपालिक निगम बिलासपुर पद पर स्थानांतरण होने पर शुभकामनाओं के साथ भावपूर्ण विदाई दी।

विदाई समारोह के दौरान अधिकारियों ने कहा कि श्री सर्वे का कार्यकाल जिले के प्रशासनिक स्तर पर उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने विभिन्न विकासात्मक और प्रशासनिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए बेहतर तालमेल और संवेदनशील प्रशासन का उदाहरण प्रस्तुत किया।

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने उन्हें नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिलासपुर निगम जैसे बड़े क्षेत्र में उनके अनुभव से नगरीय प्रशासन को नई दिशा मिलेगी।

अपर कलेक्टर सर्वे ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मिले सहयोग, स्नेह और कार्य संस्कृति के लिए सभी अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि जिले में बिताया गया समय उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा, और वे जनता के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।

विदाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न और शुभकामना संदेश देकर उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया।

25
1796 views