देहरादून के नेपाली फार्म क्षेत्र में मौसम ने ओडी कोहरे की चादर बड़ी ठंड
नेपाली फार्म, देहरादून में मौसम ने ओढ़ी कोहरे की चादर
देहरादून के नेपाली फार्म क्षेत्र में बुधवार 17 दिसंबर 2025 सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और घना कोहरा छा गया। चारों ओर सफ़ेद धुंध की चादर फैलने से दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कोहरे के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम-सी गई। कई जगहों पर लोग हेडलाइट जलाकर और बेहद सावधानी से वाहन चलाते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय ठंड में भी इजाफा हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह-शाम कोहरा बने रहने की संभावना है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे कोहरे के दौरान सावधानी बरतें, तेज रफ्तार से बचें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
कोहरे की इस चादर ने जहां एक ओर ठंड बढ़ा दी है, वहीं दूसरी ओर पहाड़ी क्षेत्र के इस इलाके को एक अलग ही शांत और रहस्यमयी सौंदर्य भी प्रदान किया है।