logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के जन्मदिन पर बाटें गरीबो को कम्बल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर कच्ची बस्ती में किए गए कंबल वितरित

सीकर / मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर त्रिवेणी नगर सीताराम कच्ची बस्ती में वूमेन'एस एंपावरमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी संस्था द्वारा जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को कंबल वित्तरीत किए गए
मुख्यमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में त्रिवेणी नगर सीताराम कच्ची बस्ती में लगभग 100 महिलाओ को संस्था द्वारा कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कच्ची बस्ती में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।
यह सेवा कार्य रिद्धि-सिद्धि मंडल अध्यक्ष दीपा नाथावत मुख्य अतिथि के रूप में एवं समाजसेवी भीम सिंह कसानिया की गरिमामयी उपस्थिति मैं आयोजित हुआ। इस अवसर पर संस्था की संस्थापक सुशीला सारस्वत, जिला अध्यक्ष अंशु गर्ग, संयोजक सरिता मीणा एवं उपाध्यक्ष जोया, सुनीता उपस्थित रहीं।
संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति तक सरकारी योजनाओं व सेवा कार्यों का लाभ पहुंचाना तथा महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। इस सेवा आयोजन के माध्यम से मुख्यमंत्री के जन्मदिन को समाजसेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाया गया।

37
626 views

Comment