
MACCIA में कैलेंडर विमोचन, व्यापार और उद्योग के विकास पर जोर
नाशिक: संवादाता
महाराष्ट्र चेंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर (MACCIA) के कार्यालय में एक औपचारिक कार्यक्रम के दौरान संगठन के नए कैलेंडर का विमोचन किया गया।
कैलेंडर का विधिवत प्रकाशन महाराष्ट्र चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष श्री संजयजी सोनवणे के करकमलों से कैलेंडर का विमोचन हुआ।
इस अवसर पर नासिक धान्य किरकोळ किराणा व्यापारी संघटना के अध्यक्ष श्री एकनाथ अमृतकर, उपाध्यक्ष श्री संतोष रॉय, कार्याध्यक्ष श्री प्रभाकर गाडे सहित संगठन की कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
MACCIA के शताब्दी वर्ष के अवसर पर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने संगठन की 100 वर्षों की यात्रा को याद करते हुए कहा कि MACCIA ने महाराष्ट्र में व्यापार, उद्योग और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। छोटे और मध्यम उद्यमों को मार्गदर्शन देने से लेकर उद्योगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने में MACCIA का योगदान सराहनीय रहा है।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि नया कैलेंडर केवल तारीखों का संग्रह नहीं है, बल्कि इसमें संगठन की आगामी गतिविधियों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों की जानकारी दी गई है। इससे सदस्यों को सालभर की योजनाओं को समझने और सक्रिय भागीदारी करने में मदद मिलेगी।
अंत में पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी MACCIA व्यापारियों, उद्योगपतियों और किसानों के हित में काम करता रहेगा और राज्य के आर्थिक विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा।