logo

बोकारो : जघन्य हत्या के खिलाफ सड़क पर उतरी जनता.. बिनोद खोपड़ी को फाँसी देने की करी मांग... आक्रोश

#बोकारो : जघन्य #हत्या के खिलाफ सड़क पर #पब्लिक ( अरविन्द विकाश-एडिटर इन चीफ )

बोकारो में अपहरण के बाद हुई #जघन्य हत्या को लेकर पब्लिक सड़क पर है। इस अमानवीय #हत्याकांड पर अमूमन सभी राजनीतिक दल और उसके #नेता यह समाचार लिखे जाने तक #मौन हैं और समाजसेवी #नदारद । वैसे पुलिस ने एक नामजद आरोपी को छोड़कर इस कांड में शामिल 06 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें मुख्य आरोपी विनोद खोपड़ी भी शामिल है।
इस #कांड की शुरुआत 08 दिसंबर को होती है। जब विनोद के एक करीबी से जयंत सिंह का एक मुद्दे को लेकर तनाव होता है। विनोद खोपड़ी जयंत को कॉल करता है। दोनों के बीच बातचीत अत्यधिक तनाव में बदल जाती है और फिर 10 दिसंबर की जयंत सिंह का अपहरण हो जाता है।
बोकारो स्टील #city के सेक्टर - 08A/ आवास संख्या - 2197 के निवासी जयंत सिंह के अपहरण के बाद हरला थाना में उनकी पत्नी अमृता सिंह कांड संख्या - 185/ 2025 दर्ज करवाती हैं। इसमें से कांड के लिए विनोद कुमार उर्फ विनोद खोपड़ी और मुकेश राय को #नामजद करती हैं। पुलिस सक्रिय होती है। एक परिवारिक समारोह में शामिल होने #उड़ीसा के भुवनेश्वर गए विनोद खोपड़ी को बोकारो पुलिस 14 दिसंबर की रात्रि 09. 30 बजे हिरासत में लेती है।
#हिरासत में विनोद खोपड़ी इस कांड का सारा राज पुलिस के सामने उगलता है। पुलिस उसकी मदद से #गिरिडीह के पीरटाड़ के जिलेबिया मोड़ के खाई से 15 दिसंबर को जयंत की लाश बरामद करती है। लाश की हालत अत्यंत खराब थी। उसका एक आंख निकला गया था। एक कान भी काटे जाने की चर्चा है और जयंत के समर्थन में खड़े लोगों की माने तो उसके अंडकोष को भी काटा गया है।
#पुलिस के सामने इसके बाद इस कांड में शामिल दिव्यांशु, संजय कुमार, आनंद और संजय 15 दिसंबर को ही #आत्मसमर्पण करते हैं। इसी बीच पुलिस उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार करती है, जो जयंत का करीबी होकर भी इस #वीभत्स कांड में विनोद गैंग को सहयोग कर रहा था। पहले से ही आक्रोशित लोग जयंत की लाश देखकर अत्यंत क्रोधित हो जाते हैं और 16 की सुबह बोकारो स्टील सिटी के नया मोड़ की सड़क जाम कर देते हैं।
#पब्लिक के इस आंदोलन में वैसे तो एकाध #भाजपा तो एकाध #कांग्रेस आदि दलों के नेता दिख रहे हैं लेकिन किसी भी पार्टी ने अब तक कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है। खैर, पब्लिक की मांग है कि सेक्टर - 06 में कई एकड़ में अवैध कब्जा कर #BSL की भूमि पर वर्षों से चल रहे विनोद खोपड़ी के #फॉर्महाउस को तत्काल ध्वस्त किया जाए। #मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम हो और इसको सार्वजनिक किया जाए। मृतक के परिवार का आर्थिक सहायता दी जाए और अपराधियों को फास्ट ट्रैक #court में केस चलाकर #फांसी दी जाए।

ए वी सोशल न्यूज़ द्वारा यह समाचार प्रकाशित करने के समय तक सड़क पर आंदोलन जारी है। प्रशासन और #पुलिस के अधिकारी वार्ता कर रहे हैं।

सौजन्य : ए वी सोशल न्यूज़ नेटवर्क परिवार बोकारो झारखण्ड.

24
1023 views