16 दिसंबर विजय दिवस
16 दिसंबर 1971 को भारत ने पाकिस्तान को युद्ध में बुरी तरह से पराजित किया था! इस दिन पाकिस्तानी सेना के कमांडर ले० जनरल नियाजी ने भारतीय सेना के ले० जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था तथा 17 दिसंबर को 93000 पाकिस्तानी सैनिकों को युद्ध बंदी बनाया था! पाकिस्तान के लिए यह बहुत ही शर्मनाक पराजय/ स्थिति थी! यह युद्ध लगभग 13 दिन चला था! हालांकि इस युद्ध में 3900 भारतीय बहादुर सैनिक भी शहीद हो गए थे! बाद में पाकिस्तान से अलग होकर बांग्लादेश का निर्माण हुआ था! भारत, पाकिस्तान पर अपनी जीत के कारण ही आज का दिन विजय दिवस के रुप में मनाता है! इस युद्ध में पाकिस्तान का अत्यधिक जनधन का नुकसान हुआ था! इस युद्ध में भारत की तरफ से जीत के अनेक हीरो थे जिनमें प्रमुख थे! सेना अध्यक्ष सैम मानेकशॉ, ले० जनरल जग जीत सिंह अरोड़ा, मेजर होशियार सिंह, फ्लाइंग ऑफीसर निर्मल जगजीत सिंह सेखे,ले० अरुण खेत्रपाल, लांस नायक अल्बर्ट एक्का आदि आदि! इस ऐतिहासिक जीत की खुशी आज भी हर भारतवासी के मन को प्रसन्न कर देती है क्योंकि भारत की पाक पर विजय का कुछ अलग ही महत्व है तथा अलग ही प्रसन्नता होती है!