logo

उत्तर प्रदेश में 67 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति, दुर्गा शक्ति नागपाल का नाम शामिल

लखनऊ/लखीमपुर खीरी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए 67 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की है। इस संबंध में प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार यह पदोन्नतियां 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी।

पदोन्नति सूची में लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल का नाम भी शामिल है। प्रशासनिक क्षेत्र में उनके प्रभावी कार्यों और सुशासन के लिए की गई पहल को देखते हुए इस पदोन्नति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सरकारी आदेश के मुताबिक,

2001 बैच के चार आईएएस अधिकारियों को सुपरटाइम वेतनमान प्रदान करते हुए प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है।

वहीं 2010 बैच के 19 आईएएस अधिकारियों को विशेष सचिव से सचिव पद पर पदोन्नति दी गई है।


प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि इन पदोन्नतियों के बाद राज्य में जल्द ही आईएएस अधिकारियों के तबादलों की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है, जिससे विभिन्न जिलों और विभागों में नए सिरे से जिम्मेदारियां तय होंगी।

इन पदोन्नतियों को सरकार द्वारा प्रशासनिक क्षमता को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

9
4358 views