logo

184 चालान काट वसूला 99800 रूपए जुर्माना* -सड़क किनारे अतिक्रमण करने और गंदगी फैलाने पर निगम सख्त

*184 चालान काट वसूला 99800 रूपए जुर्माना*
-सड़क किनारे अतिक्रमण करने और गंदगी फैलाने पर निगम सख्त

कोटा। समझाइश के लम्बे दौर के बाद सड़क किनारे अस्थाई अतिक्रमण करने वालों और गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम अब सख्त हो गया है। निगम ने शनिवार शाम शहर में विभिन्न स्थानों पर 184 चालान काटकर अतिक्रमियों और गंदगी फैलाने वालों से 99800 रूपए जुर्माना वसूल किया।

आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि शहर विभिन्न स्थानों पर मुख्य सड़कों पर अस्थायी अतिक्रमण हो रहे हैं। यह लोग व्यवसाय करने के साथ मुख्य सड़क पर गंदगी भी फैला देते हैं। इस कारण सफाई करने के बाद भी स्वच्छता नजर नहीं आती। इन लोगों की लम्बी अवधि से समझाइश की जा रही है परन्तु कई प्रयासों के बाद भी जब सुधार नहीं हुआ तो जुर्माने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को निगम के शौचालयों और मूत्रालयों के निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में अस्थाई अतिक्रमण दिखाई देने के बाद स्वास्थ्य अधिकारी मोतीलाल चौधरी और ऋचा गौतम को अपने-अपने क्षेत्रों इनके खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि दोनों के क्षेत्रों में कुल 184 लोगों के चालान काटकर 99800 रूपए जुर्माना वसूल किया गया। कार्यवाही होते देख कई अस्थाई अतिक्रमी भाग खड़े हुए। उन्होंने बताया कि ऐसी कार्यवाही अब निरंतर जारी रहेगी।

0
87 views