logo

मिशन शक्ति मिशन शक्ति के पांचवे चरण का शुभारंभ ,थाना जगनेर की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति के पांचवें चरण (फेस 5.0) का शुभारंभ किया है। इस पहल का लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

इसी क्रम में, आगरा कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त और अन्य उच्चाधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। थाना जगनेर की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान, टीम ने महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्डलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1930 (साइबर क्राइम), 101 (फायर), 112 (आपातकालीन सेवा), 102 (स्वास्थ्य सेवा) और 108 (एम्बुलेंस) शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, महिलाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री सुकन्या योजना और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में भी बताया गया। टीम ने हाल ही में लागू की गई नई संहिताओं और उनके प्रावधानों से भी महिलाओं को अवगत कराया।

40
1128 views