logo

राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार जमशेदपुर के करनडीह पहुंचेंगी द्रौपदी मुर्मू, 29 दिसंबर को ओलचिकी लिपी के सेमिनार में लेंगी हिस्सा, डीसी ने किया कार्यक


जमशेदपुर : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार जमशेदपुर के करनडीह स्थित दिशोम जाहेरथान में आयोजित ओलचिकी लिपि के सेमिनार में हिस्सा लेने 29 दिसंबर को पहुंचेंगी. राष्ट्रपति के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर ही जिले के डीसी कर्ण सत्यार्थी की ओर से रविवार को करनडीह दिशोम जाहेरथान की निरीक्षण किया गया. इस बीच डीसी की ओर से जिले के अधिकारियों का आवश्यक दिशा-निर्देश और सुझाव भी भी दिया.
दो कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा
राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 दिसंबर को जमशेदपुर आएंगी. वे दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी. सुबह करनडीह स्थित दिशोम जाहेर परिसर में ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित सेमिनार के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी. दूसरा कार्यक्रम आदित्यपुर के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी.
प्रशासनिक अमला जुटा तैयारी में
डीसी ने कहा की 29 दिसंबर को महामहिम राष्ट्पति का कार्यक्रम होना है. इसी क्रम में करनडीह दिशोम जाहेर परिसर का निरिक्षण किया गया. इस बीच कमेटी के लोगों के साथ बैठक कर जानकारियों का आदान-प्रदान भी किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. कुल मिलाकर पूरा प्रशासनिक अमला कार्यक्रम की तैयारी में जुट गया है.

1
57 views