logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरिद्वार: प्रेम नगर पुल पर देर रात भीषण सड़क हादसा, कई लोग गंभीर घायल

हरिद्वार के प्रेम नगर पुल पर 11 दिसंबर 2025 की रात करीब 11:20 बजे एक भयानक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार फ्लाईओवर पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान लगे जनरेटर से जा टकराई।

हादसे में कार में सवार तीन लोग और फ्लाईओवर पर काम कर रहे दो मजदूर चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को गंभीर अवस्था में तत्काल अस्पताल भेजा गया।

फिलहाल कितने लोग घायल हैं और कितनों की मौत हुई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुँचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार युवक और चालक के शराब के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में शामिल कार का रजिस्ट्रेशन नंबर UK 07 DR 6278 बताया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

32
768 views

Comment