"कांग्रेस की दिल्ली रैली के लिए रवाना हुए, हल्का सधौरा से कार्यकर्ता"!
कपुरी :- आज 14 दिसंबर 2025, साढ़ौरा की लोकप्रिय विधायक मैडम रेनू बाला जी, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली **“वोट चोर, गद्दी छोड़, महारैली”** के लिए रवाना हुईं। यह महारैली लोकतंत्र और मतदाता के अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ आयोजित की जा रही है। नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में हो रहे इस आंदोलन में जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाया जाएगा। विधायक रेनू बाला जी ने कहा कि वोट की पवित्रता से कोई समझौता नहीं होगा और लोकतंत्र को कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ कांग्रेस मजबूती से संघर्ष करती रहेगी।