फाल्कन फेस्टिवल में विशाल मिश्रा की धूम! दीमा हसाओ में उमड़ा जनसैलाब
umrangso Dima Hasao Falcon festival ,उमरंगसो, दीमा हसाओ। फाल्कन फेस्टिवल 2025 में बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा के लाइव कंसर्ट ने धूम मचा दी। हज़ारों की संख्या में जुटे संगीत प्रेमियों ने उनके गानों का खूब लुत्फ़ उठाया।
पारंपरिक स्वागत: दीमा हसाओ स्वायत्त परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य (CEM) श्री देवोलल गोरलोसा ने विशाल मिश्रा का पारंपरिक गामछा भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
असम के लिए सम्मान: विशाल मिश्रा ने मंच पर असम के लेजेंडरी सिंगर ज़ुबीन गर्ग (Zubeen Garg) को उनके कुछ लोकप्रिय गाने गाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। यह भावुक पल देखकर दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
उत्साह: कंसर्ट में हज़ारों श्रोताओं की भारी भीड़ उमड़ी, जो देर रात तक संगीत का आनंद लेते रहे।
यह शानदार शाम फाल्कन फेस्टिवल के सफल आयोजनों में एक और यादगार पल बन गई।